Ranchi: Ex केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्थापक रामविलास पासवान( Ram Bilas Paswan) की जयंती आज रांची में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर लोजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के डोरंडा स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
उनका जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित
कार्यक्रम की शुरुआत रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने से हुई. इसके बाद उनकी जयंती के उपलक्ष्य में केक काटा गया. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचित समाज का सच्चा नेता बताया. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रामविलास पासवान ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी. उन्होंने केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालते हुए आम लोगों के हित में अनेक फैसले लिए. उनकी राजनीति का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और अधिकार पहुंचाना था.

भारत रत्न की मांग
इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार से रामविलास पासवान को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी उठाई. उनका कहना था कि सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए.
AlsoRead:झारखंड में मत्स्य पालन को नई उड़ान, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 37.50 करोड़ मंजूर


