नई दिल्ली: भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. देश के दो प्रमुख राज्यों, असम और केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार सुबह से मतदान जारी है.इन तीनों क्षेत्रों में एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं, जो चुनावी प्रक्रिया के लिहाज से एक निर्णायक मोड़ माना जा रहा है.चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं.
राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में कुल विधानसभा सीटें, मतदान का समय, मतगणना की तारीख:
- असम: 126 सीट, मतदान सुबह 7 बजे – शाम 6 बजे तक और मतगणना 4 मई को होगी.
- केरल: 140 सीट, मतदान सुबह 7 बजे – शाम 6 बजे तक होगी और मतगणना 4 मई को
- पुडुचेरी: 30 सीट, मतदान सुबह 7 बजे – शाम 6 बजे तक और मतगणना 4 मई को होगी.
प्रधानमंत्री की जनता से खास अपील:
मतदान शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जनता से लोकतंत्र के इस उत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. पीएम ने कहा कि सम्मानित जनता से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें.आपका एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करने और राज्य के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवा और पहली बार वोट दे रहे मतदाताओं से बढ़-चढ़कर घरों से निकलने का आग्रह किया है.
