Koderma: धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में जुलाई माह 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों के लिए समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया. इस माह धनबाद मंडल में कुल 26 कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति मामले आए थे, जिनका समापक भुगतान समय पर पूरा कर दिया गया. रेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है. मंडल प्रशासन कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है.

भुगतान प्रक्रिया को बनाया गया सरल
समापक भुगतान प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने के लिए मंडल स्तर पर कई कदम उठाए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हर स्तर पर सहयोग किया जाता है.
DRM ने दी सम्मानपूर्वक विदाई
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया और रेलवे में उनके योगदान के लिए आभार जताया.उन्होंने सभी कर्मचारियों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
ALSO READ: रांची के EVM वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
