Palamu: चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, दो बाइकों के बीच हुई सीधी टक्कर में एक बैंक कर्मी और एक अन्य युवक को गंभीर चोटें आई हैं.
स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं.
Also Read: तेनुघाट थर्मल प्लांट को हाई कोर्ट की सख्त हिदायत, पर्यावरण से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं
इलाज जारी
घायलों में से एक की पहचान बैंक कर्मचारी के रूप में हुई है, जो अपने काम पर जा रहा था. फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
