गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम के नवनिर्मित भवन में नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक की शुरुआत हुई. इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर के विकास से जुड़ी कई अहम योजनाओं और प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई.
विकास योजनाओं और बुनियादी समस्याओं पर चर्चा
बैठक के दौरान HLMC से पारित योजनाओं के टेंडर, वार्डवार नई योजनाओं के चयन और शहर के खुले नालों की समस्या के समाधान के साथ साथ स्लैब निर्माण और पानी की समस्या को लेकर विचार विमर्श किया गया. इसके अलावा नगर निगम द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा भी की गई.
ALSO READ:b48 घंटे बाद भी नहीं मिला हिमांशु, दीपाटोली में लापता किशोर को लेकर परिवार बेहाल
सौंदर्यीकरण, राजस्व और ट्रैफिक व्यवस्था पर फोकस
शहर के मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण, यूनिपोल के माध्यम से राजस्व संग्रह बढ़ाने और उससे जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई. वहीं शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी विचार किया गया.
इस बैठक में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, वार्ड पार्षदों सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.
बैठक को शहर के समग्र विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.
