Dhanbad: कोयलांचल में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गुर्गों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. लंबे समय से फरार चल रहे प्रिंस खान और उसके सहयोगियों के खिलाफ धनबाद पुलिस ने अब न्यायालय के आदेश पर कड़ा रुख अख्तियार किया है. शनिवार को पुलिस की टीम ने प्रिंस खान के आवास पर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया और उसे न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की अंतिम चेतावनी दी.
यह भी पढ़ें : रिटायरमेंट के बाद भी दफ्तर में सक्रिय रेंजर, सरकारी संसाधनों के कथित दुरुपयोग पर घिरा वन विभाग
न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई
बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के कमर मखदुमी रोड स्थित प्रिंस खान और उसके भाई गोपी खान के घर पर पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचकर कोर्ट का नोटिस चस्पा किया. यह कार्रवाई न्यायालय के सख्त निर्देश के बाद की गई है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर आरोपी न्यायालय में सशरीर उपस्थित नहीं होते हैं, तो अगला कदम संपत्ति की कुर्की-जब्ती होगा.
यह भी पढ़ें : Breaking News: सिमडेगा कोषागार में वित्तीय भुगतान की जांच शुरू, प्रशासन अलर्ट मोड में
दर्ज हैं कई संगीन मामले
पुलिस के अनुसार, प्रिंस खान और उसके गुर्गों पर रंगदारी, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं.
