Click Here
Click Here
Click Here

मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया, चक्रधरपुर में ‘प्रोमोटिंग मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस अमंग स्टूडेंट्स’ कार्यक्रम आयोजित

Chakradharpur: मधुसूदन पब्लिक स्कूल, आसनतलिया, चक्रधरपुर के सभागार में ‘प्रोमोटिंग मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस अमंग स्टूडेंट्स’ विषय पर एक दिवसीय ‘कैपेसिटी बिल्डिंग...

Chakradharpur: मधुसूदन पब्लिक स्कूल, आसनतलिया, चक्रधरपुर के सभागार में ‘प्रोमोटिंग मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस अमंग स्टूडेंट्स’ विषय पर एक दिवसीय ‘कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ (सीबीपी) सीईओ, पटना के द्वारा 25 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच मानसिक स्वास्थ्य और सद्भावना को बढ़ावा देना था.

कार्यक्रम का आयोजन और सहभागिता

कार्यक्रम के वेन्यू डायरेक्टर एमपीएस के प्राचार्य श्री के नागराजू एवं एमएसएम के प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार तिवारी द्वारा संसाधन सेवी (रिसोर्स पर्सन) श्रीमती रेखा कुमारी (प्राचार्या, पब्लिक स्कूल, एनआईटी परिसर, आदित्यपुर) और श्री प्रदीप्ता कुमार दास (डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी) का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. सीबीपी कार्यक्रम का उद्घाटन संसाधन सेवियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

इस कार्यक्रम में कुल 60 प्रतिभागियों को 12 समूहों में बांटकर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण की विषय-वस्तु को संसाधन सेवियों द्वारा आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने हर सत्र को उत्साहपूर्वक पूरा किया.

ALSO READ: कोडरमा एसपी की कार्रवाई, “ऑपरेशन ऑल आउट” में 61 अभियुक्त गिरफ्तार

सम्मान और धन्यवाद ज्ञापन

एमपीएस की उप प्राचार्या श्रीमती आरती कोड़वार एवं एमएसएम के उप प्राचार्य श्री बसंत कुमार महतो द्वारा संसाधन सेवियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया.

एमपीएस की उप प्राचार्या श्रीमती आरती कोड़वार द्वारा संसाधन सेवी श्रीमती रेखा कुमारी और श्री प्रदीप्ता कुमार दास, वेन्यू डायरेक्टर एमपीएस के प्राचार्य श्री के. नागराजू, एमएसएम के प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार तिवारी, उप प्राचार्य श्री बसंत कुमार महतो, एसटीएनसी श्री दिनेश कुमार चक्रवर्ती सहित सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *