Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे आंदोलन स्थल पर पहुंचे विधायक जयराम महतो, छात्रों से कर रहे बातचीत

Ranchi: विधानसभा घेराव को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे....

Ranchi: विधानसभा घेराव को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे. जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे स्थित आंदोलन स्थल पर पहुंचकर उन्होंने छात्रों से बातचीत की और उनकी मांगों एवं मौजूदा स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान विधायक छात्रों के साथ बैठकर उनसे संवाद करते नजर आए. उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की अपील की और कहा कि उग्र होकर आंदोलन नहीं करना चाहिए.

जयराम महतो ने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि JSSC-CGL परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर भी आंदोलन जारी रखा जाएगा. उन्होंने छात्रों से संयम बनाए रखने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने की अपील की.

आंदोलन में 'स्पाइडर-मैन' की एंट्री
आंदोलन में ‘स्पाइडर-मैन’ की एंट्री

 

आंदोलन में ‘स्पाइडर-मैन’ की एंट्री, छात्रों में बढ़ा उत्साह

इसी बीच छात्रों के आंदोलन में ‘स्पाइडर-मैन’ की एंट्री भी देखने को मिली. स्पाइडर-मैन की पोशाक पहने एक युवक ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया. उसके साथ छात्र सेल्फी लेते और उत्साहित नजर आए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *