गुमला : कटिंग पंचायत में किसान गोष्ठी का आयोजन, जैविक खेती के प्रति बढ़ा उत्साह

Gumla : चैनपुर प्रखंड के कटिंग पंचायत के टोंगो में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किसान गोष्ठी ने...

Gumla : चैनपुर प्रखंड के कटिंग पंचायत के टोंगो में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किसान गोष्ठी ने किसानों में नया उत्साह और ऊर्जा भर दी. कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के विभिन्न इकाइयों—कृषि, भूमि संरक्षण, उद्यान, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों के साथ-साथ एरोज संस्था, गुमला के प्रतिनिधि मौजूद रहे. वहीं 100 से अधिक किसानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. गोष्ठी के दौरान किसानों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और उनके साथ मिलकर सशक्त एवं व्यवहारिक रणनीति तैयार की गई. किसानों ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा की, जिन पर विशेषज्ञों ने समाधान भी सुझाए.

यह भी पढ़ें : चतरा में जल संकट की भयावह तस्वीर: रेत खोदकर प्यास बुझाने को मजबूर आदिम जनजाति, ‘नल-जल’ योजना पर सवाल

किसानों को नई तकनीक अपनाने के लिए किया गया प्रेरित

मौके पर भूमि संरक्षण पदाधिकारी आशीष प्रताप ने जल एवं मृदा संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए किसानों को नई तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने एकीकृत कृषि प्रणाली (इंटीग्रेटेड फार्मिंग) को अपनाने से आय बढ़ाने के अवसरों पर जोर दिया. जिला उद्यान पदाधिकारी ने किसानों को सब्जी उत्पादन एवं बागवानी योजनाओं से जुड़कर अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए प्रेरित किया. वहीं, कृषि विभाग के जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी नरेश तुड्डू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के लाभों की जानकारी देकर किसानों को अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया. एरोज संस्था के निदेशक फादर जॉर्ज सोरेंग ने बताया कि कटिंग पंचायत में बड़ी संख्या में किसान जैविक खेती अपना रहे हैं, जिससे न केवल उनकी आय बढ़ रही है बल्कि क्षेत्र में एक सकारात्मक परिवर्तन भी देखने को मिल रहा है. यह गोष्ठी किसानों के लिए प्रेरणादायक साबित हुई और जैविक खेती को अपनाने की दिशा में एक मजबूत कदम सिद्ध हुई.

यह भी पढ़ें : बीजेपी MLC उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई एनडीए नेता रहे मौजूद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *