Click Here
Click Here
Click Here

‘नाश्ते की मेज’ से चुनाव परिणाम की भविष्यवाणी, मंत्री इरफान अंसारी का भाजपा सांसद पर बड़ा खुलासा, 200 पार के आंकड़े पर उठाए सवाल

Ranchi : पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक ताजा ट्वीट ने सियासी...

Ranchi : पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक ताजा ट्वीट ने सियासी गलियारों में सनसनी मचा दी है. मंत्री ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी की चुनावी रणनीति और दावों की ‘इनसाइड स्टोरी’ पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. डॉ. अंसारी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि चुनाव के दौरान कोलकाता के एक होटल में नाश्ते के वक्त भाजपा के एक सांसद ने उनसे पहले ही कह दिया था कि भाजपा 200 का आंकड़ा पार करेगी. अब जब नतीजे सामने हैं, तो मंत्री ने तीखा सवाल दागते हुए पूछा है, आखिर उस सांसद को यह जादुई आंकड़ा पहले से कैसे मालूम था?

यह भी पढ़ें : भाजपा की जीत राष्ट्रवादी ताकतों की जीत : सरयू

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मंत्री का ट्वीट सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

मंत्री का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में चुनावी शुचिता और भाजपा के आत्मविश्वास के पीछे के गुप्त सूत्रों पर तंज कसा है. डॉ. अंसारी का मानना है कि चुनाव परिणाम आने से पहले ही सटीक संख्या का दावा करना महज इत्तेफाक नहीं हो सकता. झारखंड की राजनीति में इस बयान को भाजपा पर एक बड़े हमले के तौर पर देखा जा रहा है. अब देखना यह है कि डॉ. अंसारी के इस ‘ब्रेकफास्ट खुलासे’ पर भाजपा खेमे से क्या पलटवार आता है और क्या वे उस ‘सांसद’ के नाम का खुलासा करेंगे.

यह भी पढ़ें : झारखंड के अस्पतालों में नहीं होगी बिजली गुल, बिजली कटौती पर फुल स्टॉप, अंडरग्राउंड केबल से ऑपरेशन थिएटर तक दौड़ेगी सीधी पावर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *