Click Here
Click Here
Click Here

सचिवालय सेवा संवर्ग विस्तार पर कल होगी अहम बैठक, संयुक्त सचिव और उप-सचिव के नए पदों पर लग सकती है मुहर

रांची: झारखंड सचिवालय सेवा संवर्ग (कैडर) के विस्तार और उच्च पदों के सृजन को लेकर गठित संवर्ग समीक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक...

रांची: झारखंड सचिवालय सेवा संवर्ग (कैडर) के विस्तार और उच्च पदों के सृजन को लेकर गठित संवर्ग समीक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक 12 मई को आयोजित की जाएगी. लंबे समय से चली आ रही मांगों और गतिरोध के बाद इस बार सचिवालय सेवा संघ के प्रतिनिधियों को भी समिति में शामिल किया गया है. कार्मिक विभाग ने संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह और महासचिव राजेश कुमार सिंह को सदस्य के रूप में नामित किया है, जिससे अधिकारियों की समस्याएं और मांगें सीधे समिति के समक्ष रखी जा सकेंगी.

प्रस्तावित नए पदों का खाका

बैठक में संयुक्त सचिव और उप-सचिव स्तर पर नए पदों के सृजन पर प्रमुख रूप से चर्चा होगी.  प्रस्ताव के अनुसार संयुक्त सचिव के मौजूदा 23 पदों के अतिरिक्त 25 नए पद बनाए जा सकते हैं, जबकि उप-सचिव के 54 पदों के अलावा 46 नए पदों के सृजन पर भी विचार किया जाएगा. गौरतलब है कि इससे पहले 5 मई को प्रस्तावित बैठक आवश्यक सूचना के अभाव में स्थगित कर दी गई थी. यदि इस बार प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो सचिवालय सेवा में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए नई संभावनाएं खुल सकती हैं.

ALSO READ :  हिमंता बिस्वा सरमा फिर संभालेंगे असम की कमान, तैयारियां अंतिम चरण में

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *