News Wave Desk: असम में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. भावी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi सोमवार रात गुवाहाटी पहुंचेंगे. वहीं, 12 मई की सुबह 11 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा.
समारोह में शामिल होंगे कई बड़े नेता
उन्होंने बताया कि इस भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत NDA शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शामिल होंगे. पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों के भी कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है.

शपथ के तुरंत बाद होगी पहली कैबिनेट बैठक
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी. हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों को तेजी से लागू करना होगा.
तैयारियों का लिया गया जायजा
इधर, शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हिमंता बिस्वा सरमा ने खानापारा स्थित Veterinary College Ground का दौरा किया और अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की.
