Ranchi: झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने और बुनियादी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 316 सफल सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. शिक्षा विभाग ने इस गरिमामयी समारोह के लिए सभी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
दो वेतनमान श्रेणियों में होगी नियुक्ति
शिक्षा विभाग के मुताबिक, पारदर्शिता के साथ चुनी गई इस नई खेप को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर दो अलग-अलग वेतनमान श्रेणियों में नियुक्त किया जा रहा है. इसके तहत इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 160 सफल अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत ज्वॉइनिंग दी जाएगी.

ALSO READ: सरायकेला : आंधी तूफान से ग्रामीणों के उजड़े घर, प्रशासन से राहत की उम्मीद
वहीं दूसरी ओर, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर को संभालने के लिए स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 156 अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स लेवल-5 के तहत नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा.
