पलामू : ससुराल आएं युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, मातम में बदली शादी की खुशियां

Palamu : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र ससुराल आये एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना दारूडीह गांव की...

Palamu : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र ससुराल आये एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना दारूडीह गांव की है. युवक शादी समारोह में शामिल होने आया था. जिसकी पहचान सुदना निवासी रूपेश मेहता के रूप में की गई है. बताया जाता है कि रूपेश करीब आठ दिन पहले दारूडीह स्थित अपने ससुराल में एक पारिवारिक शादी समारोह में हिस्सा लेने आया था. सब कुछ सामान्य चल रहा था. लेकिन बीती रात उसने अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

सुबह फंदे से लटका मिला शव

सोमवार की सुबह परिजनों ने रूपेश को फंदे से लटकते देखा. घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से शव को फंदे से नीचे उतारा और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती तौर पर यह मामला पूरी तरह आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. लेकिन युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस पारिवारिक विवाद सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है.

 

ALSO READ : गृह विभाग ने बुलायी बैठक, पीजी पोर्टल में प्राप्त शिकायतों की होगी समीक्षा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *