Click Here
Click Here
Click Here

जमीन विवाद में देर रात फायरिंग, एक घायल

Bokaro : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के स्थित श्रीराम मंदिर मार्केट में गोलीबारी हुई. घटना बीतें रात की है. गोलीबारी जमीन विवाद...

Bokaro : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के स्थित श्रीराम मंदिर मार्केट में गोलीबारी हुई. घटना बीतें रात की है. गोलीबारी जमीन विवाद को लेकर हुई. जहां बाइक सवार अपराधियों ने चास के नंदुआस्थान निवासी जयराम प्रसाद पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. घटना में जयराम के दाहिने जांघ में गोली लगी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अचानक हुए इस गोलीकांड से आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल बीजीएच पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

जानकारी मिलते ही सिटी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस को जयराम ने बताया कि रविवार रात राम मंदिर मार्केट के पास सिटी पार्क की ओर एक फुटपाथ चाय दुकान में कुछ साथियों के साथ बैठा था. इसी दौरान 3-4 बाइकों पर सवार अपराधी विजय सिंह उर्फ भुटू, दिनेश, रितेश सिंह सहित अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा. देखते ही देखते अपराधियों ने जयराम को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली उनकी जांघ में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए.

पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित एनएच के पास चल रहा जमीन विवाद घटना की वजह बताई जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी भुटू और उसके साथियों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

ALSO READ : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार मामला: महिला कैदी नहीं है प्रेग्नेंट, मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *