Click Here
Click Here
Click Here

BREAKING- मुख्यमंत्री करेंगे सभी विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को तैयारी का निर्देश 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं को गति देने और उनकी जमीनी हकीकत परखने के लिए एक...

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं को गति देने और उनकी जमीनी हकीकत परखने के लिए एक बड़ी समीक्षा बैठक करने जा रही है. इस उच्च स्तरीय बैठक को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों को आधिकारिक पत्र जारी कर दिशा-निर्देश भेजे हैं.

पिछले वित्तीय वर्ष का मांगा गया पूरा ब्यौरा

राज्य सरकार की ओर से जारी पत्र के माध्यम से सभी विभागों से उनके अंतर्गत चल रही योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है और सभी विभागीय प्रमुखों को रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है. राज्य के वरीय अधिकारीयों को जारी पत्र में लिखा गया है कि पिछले वित्तीय वर्ष में योजनाओं की क्या स्थिति रही और क्या लक्ष्य हासिल किए गए, इसका पूरा ब्यौरा और चालू वित्तीय वर्ष में योजनाओं को कैसे आगे बढ़ाया जाएगा इसका पूरा रोडमैप उपलब्ध कराइ जाए. इसके साथ ही योजनाओं की जमीनी हकीकत को दर्शाने के लिए रिपोर्ट के साथ संबंधित परियोजनाओं और कार्यों की तस्वीरें भी संलग्न करना अनिवार्य किया गया है.

Read Also: वैशाखी पर्व पर गोपीनाथपुर में छऊ का आयोजन

चालू वित्तीय वर्ष के लिए रोडमैप तैयार करने का निर्देश

आधिकारिक पत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस सप्ताह विभिन्न विभागों के अंतर्गत चलाई जा रही कल्याणकारी और विकास योजनाओं की विभागवार गहन समीक्षा करेंगे. इस मुख्य समीक्षा बैठक के लिए किस विभाग की बारी किस दिन आएगी इसकी तारीखों का निर्धारण कर अलग से सूचना जल्द ही जारी की जाएगी. माना जा रहा है कि इस समीक्षा बैठक के जरिए मुख्यमंत्री राज्य में चल रही बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं को और तेज करने के लिए और तय समय में काम पूरा करने के कड़े निर्देश दे सकते हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *