Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. आयोग ने विभिन्न विभागों में कुल 611 पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती की घोषणा के बाद नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर, ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर, सांख्यिकी सहायक, प्लांट प्रोटेक्शन इंस्पेक्टर, रिसर्च असिस्टेंट समेत कई तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर बहाली की जाएगी. अलग-अलग विभागों के अनुसार पदों की संख्या और योग्यता निर्धारित की गई है.
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बैचलर डिग्री या निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है. आयु सीमा की बात करें तो सामान्य, ईडब्ल्यूएस और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

Read Also: BREAKING- मुख्यमंत्री करेंगे सभी विभागों की समीक्षा, अधिकारीयों को तैयारी का निर्देश
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क भी श्रेणीवार तय किया गया है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये, जबकि झारखंड के एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके.
Read Also: वैशाखी पर्व पर गोपीनाथपुर में छऊ का आयोजन
अंतिम तिथि
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
