Click Here
Click Here
Click Here

केरल : सीएम वीडी सतीशन समेत 20 मंत्रियों ने ली शपथ

News wave Desk : केरल में मुख्यमंत्री पद की शपथ सोमवार को वीडी सतीशन ने ली. राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने वीडी सतीशन...

News wave Desk : केरल में मुख्यमंत्री पद की शपथ सोमवार को वीडी सतीशन ने ली. राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने वीडी सतीशन को सीएम पद की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन तिरूवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में किया गया. बता दें यूडीएफ सरकार के गठन में कांग्रेस की अहम भूमिका है. समीशन के साथ ही अन्य 20 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली. इसमें इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 5 मंत्री पद ने शपथ ली है. केरल में मुस्लिम लीग कांग्रेस की अहम सहयोगी पार्टी है. जिसके पास 22 विधायक हैं. केरल की नई सरकार के शपथग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और वायनाड़ से सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल रहे.

इन मंत्रियों ने ली शपथ

पीके कुन्हालीकुट्टी, रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, सनी जोसेफ, मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, सीपी जॉन, एपी अनिल कुमार, एन समसुधीन, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्ण, एम लिजू, केएम शाजी, पीके बशीर, वीई अब्दुल गफूर, टी सिद्दीकी, केए तुलसी, ओ जे जनीश ने शपथ ली.

 

ALSO READ : BREAKING- मुख्यमंत्री करेंगे सभी विभागों की समीक्षा, अधिकारीयों को तैयारी का निर्देश 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *