Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: अवैध महुआ शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त

Saraikela: जिला उपायुक्त एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार आज अवर निरीक्षक उत्पाद, मोबाइल टास्क फोर्स नीरज कुमार के नेतृत्व में RIT...

illegal Mahua liquor
अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त करते जवान

Saraikela: जिला उपायुक्त एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार आज अवर निरीक्षक उत्पाद, मोबाइल टास्क फोर्स नीरज कुमार के नेतृत्व में RIT थाना अंतर्गत भुवा जंगल एवं गम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम जामजोड़ा में विधिवत छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कुल 3 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त करते हुए लगभग 2100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. बरामद अवैध उत्पाद को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा शराब बनाने के उपकरणों को जब्त कर लिया गया. संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

जंगल के अंदर चलाए जा रहे अड्डों को चिन्हित कर नष्ट किया गया

छापामारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद के साथ सशस्त्र बल एवं होमगार्ड के जवान शामिल थे. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में जंगल के अंदर छुपाकर चलाए जा रहे अड्डों को चिन्हित कर नष्ट किया गया. इसे लेकर अधीक्षक उत्पाद ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अवैध शराब से न केवल राजस्व की हानि होती है बल्कि यह जनस्वास्थ्य के लिए भी घातक है.

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है, कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल संबंधित थाना, उत्पाद विभाग या जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर उपलब्ध कराएं. सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें: टाटा स्टील को बड़ी राहत: विजय-II आयरन ओर माइंस की लीज 50 वर्षों के लिए बढ़ी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *