News Wave Desk : उत्तराखंड में उज्जैनी एक्सप्रेस बेकाबू होकर पटरी से नीचे उतर गयी. घटना ऋषिकेश में हुई. जहां दीवार तोड़कर इंजन और कोच पटरी से नीचे उतर गये.
घटना ट्रेन संख्या 14317 उज्जैनी एक्सप्रेस स्टेशन यार्ड में शंटिंग के दौरान हुई. रेलवे के मुताबिक घटना के वक्त ट्रेन खाली थी. ऐेसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है. घटना की जांच की जा रही है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार ब्रेक सिस्टम में खराबी के कारण ट्रेन हादसा हुआ. रेलवे की टीम मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया.

जानकारी हो कि एक सप्ताह में ये तीसरी रेल दुर्घटना है. इसके पहले केरल के त्रीवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगी थी. 18 मई को पटना सासाराम पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लगी थी. हालांकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद रेलवे एक कमेटी का गठन किया है. जो इन घटनाओं के वजह की जांच करेगी.
ALSO READ : मीडिल ईस्ट जंग के बीच ईरान का अमेरिका पर तंज – यूएसए मजबूर होकर करेगा आत्मसमर्पण
