अब वीडियो कॉल से दर्ज होगी सुपरवाइजर की मौजूदगी, आंगनबाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Bihar: समाज कल्याण विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए नई पहल शुरू...

aganbadi
aganbadi

Bihar: समाज कल्याण विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए नई पहल शुरू की है. अब लेडी सुपरवाइजर को केंद्रों का निरीक्षण करने के दौरान वीडियो कॉल के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी. विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से मॉनिटरिंग सिस्टम बेहतर होगा और कामकाज में पारदर्शिता आएगी.

पूर्णिया से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

नई व्यवस्था की शुरुआत फिलहाल पूर्णिया जिले से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की गई है. विभाग की योजना है कि अगले महीने से इसे पूरे बिहार में लागू किया जाएगा. इस संबंध में सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीपीओ) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि वीडियो कॉल के माध्यम से विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रों की वास्तविक स्थिति की सीधी जानकारी मिल सकेगी, जिससे लापरवाही पर अंकुश लगेगा.

Read Also: दीवार तोड़ बेकाबू होकर पटरी से नीचे उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस

गर्मी को देखते हुए बदला गया समय

तेज गर्मी और बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में भी बदलाव किया है. निर्देश दिया गया है कि बच्चों को पोषाहार देने के बाद जल्द घर भेज दिया जाए, ताकि वे तेज धूप और लू के असर से सुरक्षित रह सकें. इसके अलावा केंद्रों में साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है.

सेवाओं में सुधार की उम्मीद

सरकार का मानना है कि वीडियो कॉल के जरिए उपस्थिति दर्ज कराने से सुपरवाइजर की जवाबदेही बढ़ेगी और बच्चों को मिलने वाली पोषण, शिक्षा व अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी संभव हो सकेगी. विभाग इसे आंगनबाड़ी सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम मान रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *