Hazaribagh : हजारीबाग शहर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सदर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।. पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों (कांड संख्या 297/25 और 23/26) में लंबे समय से वांछित चल रहे दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.ar आवश्यक कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय (कोर्ट) में पेश किया गया, जहां से विद्वान न्यायाधीश के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

खानसामा गली का ‘जाजी’ दबोचा गया
सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग सदर थाना कांड संख्या 297/25 में नामजद मुख्य अभियुक्त जाजी उर्फ दानिश राजा को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा, आरोपी दानिश राजा, खानसामा गली का रहने वाला है और उसके पिता का नाम संतुल इस्लाम है, इस मामले में पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी.
कुम्हारटोली से पवन कुमार साव गिरफ्तार
वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई सदर थाना कांड संख्या 23/26 में की गई है. इस मामले के नामजद अभियुक्त पवन कुमार साव को भी पुलिस ने कानूनी फंदे में कस लिया है. पवन कुमार साव शहर के ही कुम्हारटोली इलाके का निवासी है, जिसके पिता का नाम अशोक कुमार साव है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार किया.
न्यायालय के आदेश पर भेजे गए जेल, आगे की तफ्तीश जारी
सदर थाना पुलिस ने बताया कि दोनों ही मामलों में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद उनकी मेडिकल जांच कराई गई और सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का वारंट जारी किया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों कांडों से जुड़े अन्य पहलुओं और कड़ियों की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है. इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप है.
Also Read : पारंपरिक छऊ नृत्य की धूम, गोपीनाथपुर में सांस्कृतिक रंग में रंगे ग्रामीण
