Bokaro: कसमार हाई स्कूल चौक स्थित बजरंग बली मंदिर परिसर में बुधवार सुबह गणमान्य लोगों ने पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इस दौरान लोगों ने पूर्व मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनट का मौन रहकर उनकी आत्मा की शांति एवं सद्गति की कामना की. इस दौरान सेवानिवृत्त डीएसपी सूर्य भूषण शर्मा ने कहा, कि माधवलाल सिंह चार बार विधायक एवं एक बार मंत्री, धार्मिक न्यास बोर्ड के चेयरमैन एवं उत्कृष्ट विधायक बनकर भी अपनी आजीवन सादगी एवं ईमानदारी का दामन नहीं छोड़ा. गरीब गुरबों की सेवा में दिन रात लगे रहे. यही कारण है कि वे आम लोगों के हक अधिकार को लेकर प्रयासरत रहे. हम सबका यह सौभाग्य है कि हमारे क्षेत्र का इन्होंने प्रतिनिधित्व किया एवं पूरे झारखंड में एक ईमानदार जननेता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की.

झारखंड सरकार को देना चाहिए कोई खास पुरस्कार
समाजसेवी सूरज जायसवाल ने कहा कि माधव बाबू जैसे ईमानदार एवं जनता के लिए समर्पण को देखते हुए झारखंड सरकार को इन्हें उत्कृष्ट एवं कोई खास पुरस्कार देना चाहिए. साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी इन्हें उचित मान-सम्मान एवं पुरस्कार दिए जाने की सिफारिश की जानी चाहिए. इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी इनकी ईमानदारी एवं सादगी के साथ-साथ स्पष्टवक्ता की जमकर तारीफ करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क एवं अन्य विकास कार्यों में इनके योगदान की चर्चा की.
मौके पर सेवानिवृत्त डीएसपी सूर्य भूषण शर्मा, भाकपा माले नेता शकुर अंसारी, समाजसेवी सूरज जायसवाल, पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमेश चंद्र महाराज, आजसू नेता करण ओहदार, राजू महतो, शुकदेव गोसाई, शुकदेव महाराज, तपेश्वर नायक, ठुपन गोसाई, मुख्तार अंसारी, फिरोज अंसारी, जहांगीर अंसारी, छोटन ठाकुर, संजय प्रजापति व अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: दामोदर नदी हादसा: दूसरे छात्र का शव बरामद, पूरे इलाके में पसरा मातम
