मझगांव विधायक व उपायुक्त ने अंचल कार्यालय तांतनगर का किया निरीक्षण

Chakradharpur: मझगांव विधायक निरल पुरती एवं जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा आज प्रखंड सह अंचल कार्यालय, तांतनगर का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण...

Majhgaon

Chakradharpur: मझगांव विधायक निरल पुरती एवं जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा आज प्रखंड सह अंचल कार्यालय, तांतनगर का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड सभागार में सभी प्रखंड एवं पंचायत कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

योजनाओं को सुचारु रूप से लोगों तक पहुंचाने पर विशेष बल

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं मईयां सम्मान योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को जमीनी स्तर तक सुचारु रूप से पहुंचाने पर विशेष बल दिया. इसके साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने तथा 15वें वित्त आयोग की राशि से खराब जलमीनारों की मरम्मती कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अबुआ आवास योजना के सफल क्रियान्वयन, विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण, श्रमिकों का लेबर कार्ड निर्माण, आपदा से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा जनगणना कार्यों के सटीक एवं त्रुटिरहित संचालन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए.

ठंडे पेयजल की व्यवस्था के लिए मिट्टी के घड़े उपलब्ध कराने का निर्देश

बैठक में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (JSLPS) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आकस्मिक कोष गठन हेतु प्रस्ताव तैयार करने पर भी चर्चा की गई. साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रखंड एवं पंचायत भवनों में आमजन हेतु ठंडे पेयजल की व्यवस्था के लिए मिट्टी के घड़े उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर उपस्थित सभी गणों “जनजातीय गरिमा उत्सव–2026” अंतर्गत “जन भागीदारी अभियान – सबसे दूर, सबसे पहले” कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दी गई. अभियान के सफल संचालन हेतु उपस्थित सभी कर्मियों को शपथ भी दिलाई गई.

विधायक और जिला उपायुक्त ने किया पौधारोपण

मौके पर प्रखंड परिसर में विधायक और जिला उपायुक्त द्वारा पौधारोपण किया गया. साथ ही निरीक्षण के क्रम में विधायक और उपायुक्त द्वारा पंचायत भवन तांतनगर का भी भ्रमण किया गया. इस दौरान भवन परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, मईया कक्ष, ऊर्जा कक्ष, ज्ञान केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

इसके उपरांत विधायक और उपायुक्त द्वारा तिथि भोजन सह जन्मोत्सव के तहत प्रखंड के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय तांतनगर और प्लस टू उच्च विद्यालय चिट्ठीमिट्टी में बच्चों के साथ भोजन किया गया और केक काटकर बच्चों का जन्मदिवस मनाया गया. साथ ही विद्यालय में लगाए गए प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया.

यह भी पढ़ें: कसमार के लोगों ने पूर्व मंत्री सह गोमिया विधायक को दी श्रद्धांजलि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *