पलामू में कलस्टर सिस्टम और नीट पेपर लीक के खिलाफ आइसा का जोरदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय मुख्यालय तक निकाला चेतावनी मार्च

Palamu : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की पलामू जिला इकाई ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के विवादित संकल्प पत्र और...

Palamu : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की पलामू जिला  इकाई ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के विवादित संकल्प पत्र और विश्वविद्यालयों में लागू किए जा रहे ‘कलस्टर सिस्टम’ के विरोध में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जीएलए कॉलेज परिसर से शुरू हुआ यह विशाल चेतावनी मार्च नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय मुख्यालय तक पहुंचा, जहां छात्र नेताओं ने विरोध सभा आयोजित कर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

पलामू में AISA का विरोध प्रदर्शन: क्लस्टर सिस्टम पर छात्रों का हंगामा, नीट पेपर लीक पर भी उठे सवाल

आंदोलन का नेतृत्व आइसा के जिला सचिव गौतम दांगी ने किया, उन्होंने आरोप लगाया कि पलामू प्रमंडल के छात्र पहले ही सत्र में देरी और शैक्षणिक अव्यवस्था से परेशान हैं, ऐसे में कलस्टर सिस्टम लागू करना गरीब और ग्रामीण छात्रों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है. उन्होंने चेतावनी दी कि छात्र हितों के खिलाफ किसी भी नीति को पलामू में लागू नहीं होने दिया जाएगा. सभा को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने नीट पेपर लीक मामले को देश की शिक्षा व्यवस्था की विफलता बताया.

क्लस्टर सिस्टम के विरोध में AISA का प्रदर्शन, नीट पेपर लीक पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है और सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. साथ ही उन्होंने कहा कि कलस्टर सिस्टम लागू होने से कॉलेजों के विलय के कारण दूरदराज के छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा और छात्राओं की सुरक्षा भी प्रभावित होगी. प्रदर्शन में छात्र नेताओं ने सरकार से विवादित संकल्प पत्र वापस लेने और नीट परीक्षा घोटाले पर सख्त कार्रवाई की मांग की. आइसा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो पूरे पलामू प्रमंडल में उग्र आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर लातेहार जिला सचिव नागेंद्र राम, शिव शंकर उरांव, राज लक्ष्मी, खुशबू, अंशु प्रसाद सहित भारी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read : छेड़छाड़ के आरोपी क्लिनिक संचालक को भेजा गया जेल, रातभर थाने में गरजता रहा आक्रोश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *