Bokaro: बालीडीह थाना अंतर्गत बंद पड़े रेलवे क्वार्टर संख्या DS/III/38-F से चोरों ने जेवरात और नगदी सहित करीब 8 से 10 लाख का सामान उड़ा लिया. रेलवे गार्ड प्रदीप कुमार भौमिक परिवार के साथ अपने पिता की मृत्यु पर अपने घर कोलकाता गए हुए थे.

जेवर समेत नकद की हुई चोरी
प्रदीप भौमिक ने बताया कि पिता की मृत्यु की सूचना पर 18 मई को परिवार सहित कोलकाता पहुंचे. शुक्रवार को पड़ोसियों ने ताला टूटा होने की सूचना दी. वापस आने पर उन्होंने पाया कि क्वार्टर का इंटरलॉक, अलमारी और गोदरेज का ताला टूटा पड़ा है. जिसमें से सोने के जेवर, एक कैमरा और 28,000 रुपये नकद चोरी हो गए हैं.
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
शिकायत में बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 12:40 बजे दो संदिग्ध व्यक्ति परिसर में चेहरा ढके घूमते हुए दिखा. सीसीटीवी को भी तोड़ने का प्रयास किया गया. चोरों ने उसी रात न सिर्फ इनके घर में घटना को अंजाम दिया बल्कि सामने वाले बंद पड़े क्वार्टर का ताला तोड़ कर चोरी करी. जो उसी शाम को अपने रिश्तेदार की शादी के लिए रवाना हुए थे.
