शराब कारोबारी नवीन केडिया के इंग्लैंड जाने की अनुमति पर, अब बुधवार को सुनवाई

Ranchi: एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई. एसीबी ने मामले में समय की मांग की, उसके...

navin kedia
navin kedia

Ranchi: एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई. एसीबी ने मामले में समय की मांग की, उसके बाद अदालत ने 27 मई यानि बुधवार की तारीख तय की.

क्या है मामला

राज्य में शराब घोटाला मामले में एसीबी की जांच जारी है। 20 मई 2025 को एसीबी थाना रांची में दर्ज केस 38 करोड़ रुपये के राजस्व घोटाला मामले में दर्ज हुआ था. यह घोटाला अब करीब 750 करोड़ रुपये से अधिक का हो गया है. शराब घोटाला मामले में पूर्व सचिव विनय कुमार चौबे, पूर्व संयुक्त आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह, जीएम वित्त सुधीर कुमार दास, जीएम ऑपरेशन सह वित्त सुधीर कुमार, सेवानिवृत उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश, शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया, ओम साईं कंपनी के निदेशक अतुल कुमार सिंह व मुकेश मनचंद, विधु गुप्ता, मार्सन कंपनी के झारखंड प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह, नवीन केडिया को गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर हैं.

Read Also: राहुल सिंह गैंग के आरडीएक्स को बेल नहीं, कटप्पा की याचिका भी हो चुकी है खारिज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *