झारखंड में मौसम का हाल बेहाल, एक तरफ आग उगल रहा आसमान, दूसरी तरफ आंधी-तूफान का अलर्ट

Ranchi: झारखंड इस समय मौसम के दोहरे और बेहद आक्रामक वार से जूझ रहा है. राज्य में जहां एक छोर भीषण गर्मी...

weather jharkhand
weather jharkhand

Ranchi: झारखंड इस समय मौसम के दोहरे और बेहद आक्रामक वार से जूझ रहा है. राज्य में जहां एक छोर भीषण गर्मी और लू से भट्टी की तरह तप रहा है, तो दूसरी तरफ आंधी, बारिश और आसमानी बिजली (वज्रपात) का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बिहार से लेकर उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली एक ट्रफ लाइन और चक्रवाती परिसंचरण के कारण झारखंड के आसमान में आग और पानी का यह खतरनाक खेल अगले कुछ दिनों तक जारी रहने वाला है.

45.7 डिग्री के साथ डाल्टनगंज बना सबसे गर्म शहर

राज्य का उत्तर-पश्चिमी हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है. पलामू प्रमंडल में सूरज के तेवर इतने तल्ख हैं कि दोपहर में सड़कों पर निकलना दुश्वार हो गया है. पिछले 24 घंटों में डाल्टनगंज ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 45.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों (26 और 27 मई) तक गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में भीषण लू चलने की पूरी संभावना है.

एक तरफ राहत, दूसरी तरफ आफत

जहां उत्तर-पश्चिमी इलाका गर्मी से झुलस रहा है, वहीं राज्य के पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मौसम ने करवट ली है. दारीसाई (पूर्वी सिंहभूम) में सबसे अधिक 19.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे वहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 21.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

Also Read: रांची: डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, विधानसभा की महिला कर्मी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, धरना पर बैठे कर्मी

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

• 26 मई: उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और वज्रपात की आशंका.

• 27 मई: सिमडेगा, गुमला, कोडरमा, हजारीबाग और पूर्वी भागों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना.

• 28 मई: धनबाद, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा समेत शेष हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का अनुमान है. यह सिलसिला 31 मई तक छिटपुट रूप से जारी रहेगा.

रांची का चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान

• 26 मई: आंशिक बादल, गरज वाले बादल बनने की संभावना.

• 27 मई: आंशिक बादल और मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना.

• 28 मई: तापमान में गिरावट, आंधी के साथ बारिश की संभावना.

• 29 मई: मौसम सुहाना रहने और तापमान में गिरावट की संभावना.

किस जिले में कितना रहा अधिकतम तापमान

• रांची – 39.8 डिग्री सेल्सियस.

• जमशेदपुर – 41.6 डिग्री सेल्सियस.

• डाल्टनगंज – 45.7 डिग्री सेल्सियस.

• बोकारो – 42.6 डिग्री सेल्सियस.

• चाईबासा – 42.0 डिग्री सेल्सियस.

• खूंटी – 38.9 डिग्री सेल्सियस.

• लोहरदगा – 40.6 डिग्री सेल्सियस.

• लातेहार – 35.9 डिग्री सेल्सियस.

• सरायकेला – 43.0 डिग्री सेल्सियस.

• पाकुड़ – 37.0 डिग्री सेल्सियस.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *