ADG मनोज कौशिक पहुंचे गुमला, चार जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश

Gumla: झारखंड के एडीजी मनोज कौशिक ने आज गुमला समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में रांची जोन के चार जिलों...

Gumla: झारखंड के एडीजी मनोज कौशिक ने आज गुमला समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में रांची जोन के चार जिलों की पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में गुमला, खूंटी और लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक तथा सिमडेगा जिले से मुख्यालय डीएसपी शामिल हुए.

अपराध और विधि-व्यवस्था की समीक्षा

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए एडीजी मनोज कौशिक ने बताया कि बैठक में अपराध, विधि-व्यवस्था तथा स्पेशल क्राइम से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई. उन्होंने कहा कि चारों जिलों में पिछले तीन वर्षों के दौरान दर्ज मामलों की प्रगति रिपोर्ट और लंबित मामलों की स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की गई.

महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों पर विशेष जोर

एडीजी ने बताया कि महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में तत्काल गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया गया है.

Also Read: गुमला DC ने किया EVM और वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा पर भी चर्चा

बैठक में चारों जिलों के अंतर्गत आने वाले पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई. एडीजी ने कहा कि पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि पर्यटन स्थलों पर आने वाले लोग बिना किसी भय के भ्रमण कर सकें.

अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *