सरायकेला उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

Seraikela: जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया...

Seraikela: जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से उपायुक्त को अवगत कराया. उपायुक्त ने सभी आवेदकों से क्रमवार मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना.

जनसमस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे फरियादी

जनता दरबार में फरियादी पेंशन स्वीकृति, राशन कार्ड में नाम जोड़ने एवं सुधार, भूमि विवाद, आवास योजना, मनरेगा मजदूरी भुगतान, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े मामलों को लेकर पहुंचे. प्राप्त आवेदनों पर उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया तथा अन्य मामलों के नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

ALSO READ: ADG मनोज कौशिक पहुंचे गुमला, चार जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश

आम जनता की समस्याओं के समाधान पर दिया जोर

उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी योग्य लाभुक को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए. साथ ही लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आम जनता को सुलभ, पारदर्शी और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है. साप्ताहिक जनता दरबार इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर मिलता है. जनता दरबार में अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *