हरेनाम संकीर्तन में शामिल हुए जदयू जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Chaibasa: मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनुवा प्रखंड अंतर्गत जोड़ापोखर गांव में आयोजित हरेनाम संकीर्तन कार्यक्रम में जदयू जिला अध्यक्ष Vishram Munda शामिल...

Chaibasa: मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनुवा प्रखंड अंतर्गत जोड़ापोखर गांव में आयोजित हरेनाम संकीर्तन कार्यक्रम में जदयू जिला अध्यक्ष Vishram Munda शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने संकीर्तन में भाग लेकर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने भगवान के नाम का स्मरण करते हुए क्षेत्र में आपसी भाईचारा, खुशहाली और विकास के लिए प्रार्थना की.

धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ते हैं

विश्राम मुंडा ने कहा कि हरेनाम संकीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को आध्यात्मिक तथा सामाजिक रूप से जोड़ने का कार्य करते हैं. उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

सद्भाव और विकास के लिए किया आह्वान

जदयू जिला अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और समाज के सर्वांगीण विकास में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण से ही समाज मजबूत बनता है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे. संकीर्तन के दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर कीर्तन का आनंद लेते नजर आए.

ALSO READ: HC ने सरकार से पूछा, बताएं कब तक पूरा होगा लैंड सर्वे?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *