पलामू को झारखंड की उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज, भाजपा युवा नेता अरविंद कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा

Palamu: प्रमंडल को झारखंड की उपराजधानी बनाने की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री अरविंद कुमार तिवारी लगातार...

File Photo

Palamu: प्रमंडल को झारखंड की उपराजधानी बनाने की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री अरविंद कुमार तिवारी लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन जी को एक पत्र प्रेषित कर इस ऐतिहासिक निर्णय को आगामी 2029 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) में शामिल करने का विशेष आग्रह किया है.

किये गए वादे की याद दिलाई 

​पत्र के माध्यम से अरविंद कुमार तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि वे नीलांबर पीतांबर और मेदनीराय की पवित्र भूमि पलामू मेदिनीनगर के एक किसान परिवार से आते हैं. उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार और मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी द्वारा 2019 के विधानसभा चुनाव में किए गए उस वादे की याद दिलाई, जिसमें मेदिनीनगर पलामू को झारखंड की दूसरी उपराजधानी घोषित करने का आश्वासन दिया गया था. उन्होंने कहा कि यह महज एक राजनीतिक घोषणा नहीं थी, बल्कि राज्य के संतुलित विकास और क्षेत्रीय समृद्धि की दिशा में प्रधानमंत्री जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दूरदर्शी विजन के अनुरूप एक महत्वपूर्ण कदम था, जिससे पश्चिमी झारखंड में प्रशासनिक गुणवत्ता और विकास को नई गति मिलती.

पत्र में गहरा असंतोष व्यक्त की गयी 

​उन्होंने पत्र में इस बात पर गहरा असंतोष व्यक्त किया कि सरकार की घोषणा के लगभग सात वर्ष बीत जाने और प्रदेश में दूसरी बार सरकार की वापसी होने के बावजूद इस महत्वपूर्ण निर्णय पर अब तक कोई रूपरेखा तैयार नहीं की गई है. पलामू प्रमंडल जैसा पिछड़ा, अकाल ग्रस्त और नक्सल प्रभावित क्षेत्र जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखता है, उसे उपराजधानी का दर्जा मिलना न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से लाभकारी होगा, बल्कि इस क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे में भी व्यापक सुधार लाएगा.

जनता लंबे समय से घोषणा की प्रतीक्षा कर रही  है 

​अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि पलामू की जनता लंबे समय से इस घोषणा की प्रतीक्षा कर रही है और भारतीय जनता पार्टी का यह ऐतिहासिक निर्णय राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकता है. पलामू की मिट्टी का लाल होने के नाते उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व से अपील की है कि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाए और भाजपा आगामी 2029 के विधानसभा चुनाव में इसे अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रमुखता से शामिल करे, ताकि प्रदेश के विकास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ सके.

AlsoRead:हरेनाम संकीर्तन में शामिल हुए जदयू जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *