रांची: सिरमटोली फ्लाईओवर के कनेक्टिंग ब्रिज का निर्माण शुरू, दुकानदारों ने जताया विरोध 

Shreya Gupta Ranchi: राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए सिरमटोली फ्लाईओवर को कांटाटोली फ्लाईओवर से जोड़ने वाले...

Siramtoli flyover
Ranchi: Construction of the connecting bridge for the Siramtoli flyover begins

Shreya Gupta

Ranchi: राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए सिरमटोली फ्लाईओवर को कांटाटोली फ्लाईओवर से जोड़ने वाले कनेक्टिंग ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इस परियोजना का उद्देश्य बहु बाजार, सिरमटोली, कांटाटोली और आसपास के इलाकों में यातायात को सुगम बनाना है. परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर लगने वाले जाम से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. लंबे समय से इस इलाके में ट्रैफिक जाम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है.

निर्माण शुरू होते ही दुकानदारों का विरोध 

निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही स्थानीय दुकानदारों ने विरोध जताया है. उनका कहना है कि कनेक्टिंग ब्रिज बनने से उनकी दुकानें और कारोबार प्रभावित होंगे. दुकानदारों का आरोप है कि निर्माण शुरू करने से पहले प्रशासन ने उनसे कोई संवाद नहीं किया और न ही उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर स्पष्ट जानकारी दी.

पुनर्वास की मांग पर अड़े व्यापारी

विरोध कर रहे व्यापारियों का कहना है कि वे विकास कार्यों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उनकी आजीविका की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए. उन्होंने मांग की है कि प्रभावित दुकानदारों को पहले स्थायी स्थान उपलब्ध कराया जाए, उसके बाद कनेक्टिंग ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जाए. फिलहाल, यह देखना होगा कि प्रशासन और स्थानीय दुकानदारों के बीच बातचीत से विवाद का समाधान निकलता है या विरोध के कारण परियोजना की रफ्तार प्रभावित होती है.

ALSO READ: कोडरमा घाटी मे सड़क दुर्घटना, कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी, घायलों से मिले SDPO

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *