Hazaribagh:कोनार डीवीसी परियोजना परिसर में क्षेत्र की पहचान , पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य को नयी ऊंचाई देने की दिशा में एक नई पहल की गई. डीवीसी कोनार परियोजना प्रधान राणा रंजीत सिंह ने ‘ आई लव कोनार डीवीसी ‘ सेल्फ़ी प्वाइंट का विधिवत लोकार्पण किया. इसके साथ हीं कोनार डीवीसी को एक ऐसा आकर्षण केन्द्र मिल गया है जो आने वाले दिनों में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच एक विशेष पहचान बनाएगा.
सेल्फ़ी प्वाइंट बनेगा आकर्षण का केंद्र
इस अवसर पर कोनार परियोजना प्रधान राणा रंजीत सिंह ने कहा कि ‘ आई लव कोनार डीवीसी ‘ सेल्फ़ी प्वाइंट केवल एक सेल्फ़ी स्थल नहीं है बल्कि कोनार डैम की खूबसूरती , विकास और आधुनिक सोच प्रतीक है.
यह पहल क्षेत्र में पर्यटन को नयी गति देगी और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान यादगार आकर्षण का केंद्र बनेगा.

लोकार्पण के तुरंत बाद हीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भारी भीड़
लोकार्पण समारोह के तुरंत बाद हीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों , युवाओं , आगंतुकों , और राहगीरों ने सेल्फ़ी प्वाइंट पहुंच कर तस्वीरें खिंचवाई। पूरे परिसर में उत्साह , उल्लास , और जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों की उमड़ी भीड़ और सकारात्मक प्रतिक्रिया ने यह संकेत दे दिया है कि यह सेल्फी प्वाइंट आने वाले समय में कोनार डीवीसी की एक नई पहचान बनकर उभरेगा.
ALSO READ:BLO के बैग पर CM की तस्वीर को लेकर भाजपा की शिकायत, एक बूथ पर एक मतदाता के दो EPIC नंबर होने का भी लगाया आरोप
लोकार्पण समारोह में डीवीसी कोनार के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
इस लोकार्पण समारोह में मुख्य रूप से डीवीसी कोनार के सीनियर मैनेजर ( विद्युत) विशाल यादव , मैनेजर ( सिविल ) गोपाल महतो , दीपक कुमार ,रवि रंजन , सहायक प्रबंधक सलीम अख्तर , वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी एन मंडल , प्रबंधक ( विद्युत ) चन्दन कुमार , गौतम कुमार,सीएस आर प्रभारी सुनील कुमार , चंद्रशेखर प्रसाद , राउत सोरेन , उच्च विद्यालय के प्राचार्य बी के महतो , मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रसाद रजक , राकेश कुमार , राकेश कुमार भास्कर , गोपाल प्रसाद , नंदलाल साहू , एवं दिनेश किस्कू सहित डीवीसी कोनार के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


