चक्रधरपुर में शिक्षिका के किराये के घर से लाखों के गहने चोरी, 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Chakradharpur: चक्रधरपुर शहर के पुरानीबस्ती क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक शिक्षिका के किराये के घर को निशाना बनाते हुए करीब 5.50...

चक्रधरपुर में शिक्षिका के किराये के घर से लाखों के गहनों की चोरी
चक्रधरपुर में शिक्षिका के किराये के घर से लाखों के गहनों की चोरी

Chakradharpur: चक्रधरपुर शहर के पुरानीबस्ती क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक शिक्षिका के किराये के घर को निशाना बनाते हुए करीब 5.50 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहनों की चोरी कर ली. घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा किसी ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में चिंता और दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, सोनुवा प्रखंड के राखासाई गांव के बारीटोला निवासी वासुदेव प्रधान अपनी पत्नी जयश्री प्रधान, जो शौंडिक धर्मशाला विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं, के साथ चक्रधरपुर के पुरानीबस्ती स्थित रंजीत पानी के मकान में किराये पर रहते हैं.

अलमारी से चेन, चूड़ियां और अंगूठियां ले उड़े चोर

पीड़ित परिवार के अनुसार, 29 जून की देर रात अज्ञात चोर घर में घुस गए और अलमारी में रखे सोने के कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया. चोरी हुए सामान में एक सोने की चेन, दो सोने की चूड़ियां और दो सोने की अंगूठियां शामिल हैं. चोरी हुए गहनों की अनुमानित कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने चक्रधरपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की. हालांकि, घटना के 72 घंटे बाद भी पुलिस किसी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है और न ही चोरी हुए सामान की बरामदगी हो पाई है.

पीड़ित परिवार ने बताया कि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर वे पुलिस अधीक्षक (SP) से मिलकर शिकायत करेंगे. इधर, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर शहरवासियों में भी असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़ित शिक्षिका के पति वासुदेव प्रधान ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत की है. इस मामले में कुछ युवकों को उठाकर पूछताछ भी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

ALSO READ: रांची में पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कई बार और पब में छापेमारी, नशे की हालत में मिले नाबालिग, लाइसेंस में भी गड़बड़ी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *