Click Here
Click Here
Click Here

रांची: लैंड स्कैम मामला, नेक्सजेन महिंद्रा के मालिक विनय कुमार सिंह ने जब्त आईफोन लौटने की मांग की

Ranchi: हजारीबाग लैंड स्कैम मामले में आरोपी नेक्स्टजेन महिंद्रा के मालिक विनय कुमार सिंह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के द्वारा जब्त किए...

RANCHI
विनय कुमार सिंह

Ranchi: हजारीबाग लैंड स्कैम मामले में आरोपी नेक्स्टजेन महिंद्रा के मालिक विनय कुमार सिंह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के द्वारा जब्त किए हुए उनके आईफोन (मोबाइल फोन) लौटने की मांग की है. इसके लिए विनय सिंह ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल मिसलेनियस पिटीशन (CrMP) दाखिल की है जिस पर झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ में सुनवाई की, अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त मुकर्रर की है इसके पूर्व अदालत में उनके मोबाइल नंबर एक्टिवेट करने का निर्देश जारी किया था जहां विनय सिंह ने अपने नंबर को एक्टिवेट कर लिया है.

SC से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर विनय कुमार सिंह

आपको बताते चले कि विनय कुमार सिंह पर हजारीबाग में 28 डिसमिल गैरमजरूआ खास जंगल-झाड़ की सरकारी और वन विभाग की जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त करने और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से इसका गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराने का आरोप है इस आपराधिक साजिश में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे (जो हजारीबाग के तत्कालीन डीसी थे) को भी सह-आरोपी बनाया गया है. विनय कुमार सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज बनाने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है इस मामले (एसीबी हजारीबाग केस संख्या 11/2025) में सर्वोच्च न्यायालय ने मुख्य आरोपी विनय कुमार सिंह को बड़ी राहत देते हुए जमानत प्रदान कर दी है इसके अलावा विनय सिंह पर दो अन्य मामले भी दर्ज है एसीबी रांची में दर्ज केस संख्या 20/2025, जगन्नाथपुुर थाने में दर्ज कांड संख्या 458/2025 में भी वो आरोपी बनाए गए हैं हालांकि सभी मामलों में बीते 5 माह पहले उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है और वह जेल से बाहर हैं.

ALSO READ: जिला प्रशासन और SUD लाइफ की साझेदारी से डुमरी में विकास को नई रफ्तार 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *