Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग के खेल मैदानों का बदलेगा भूगोल: DC ने संभाला मोर्चा, कर्जन ग्राउंड पर अवैध कब्जा करने वालों की छुट्टी तय

Hazaribagh: जिले में खेलों के विकास को लेकर अब जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. खिलाड़ियों को...

The geography of Hazaribagh's sports grounds will change: DC takes charge, illegal occupants of Curzon Ground are set to be removed.

Hazaribagh: जिले में खेलों के विकास को लेकर अब जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और पर्याप्त खेल मैदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाहरणालय में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में कई ऐसे निर्णय लिए गए, जिनसे आने वाले दिनों में हजारीबाग के खेल परिदृश्य में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. डीसी ने स्पष्ट कहा कि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को संसाधनों के अभाव में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा. प्रशासन का लक्ष्य स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराना है.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ पुलिस की विशेष पहल प्रहरी के 2 महीने पूरे: चट्टी बाजार से रजरप्पा मोड़ तक एसपी ने खुद संभाली कमान, जनता से मांगे सुझाव

कर्जन ग्राउंड से हटेंगे अनाधिकृत कार्यालय

बैठक का सबसे अहम फैसला कर्जन ग्राउंड को लेकर लिया गया. खेल कार्यालय परिसर में अन्य विभागों के कई कार्यालय लंबे समय से संचालित होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा था. उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि खेल परिसर में संचालित अनाधिकृत कार्यालयों को जल्द से जल्द खाली कराया जाए. इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए पूरा मैदान उपलब्ध हो सकेगा और खेल गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सकेगा.

तीरंदाजी और शूटिंग के लिए बनेगा आधुनिक इनडोर स्टेडियम

जिले में तीरंदाजी और शूटिंग जैसी प्रतिस्पर्धी खेल विधाओं को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक इनडोर स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया. साथ ही तत्काल जरूरत को देखते हुए अभ्यासरत तीरंदाज खिलाड़ियों के लिए बिना विलंब 10 नए आर्चरी बोर्ड खरीदने का निर्देश भी उपायुक्त ने दिया, ताकि प्रशिक्षण प्रभावित न हो.

DMFT फंड से मिलेगा खेलों को नया संबल

पहली बार जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के फंड का उपयोग खेल विकास के लिए किया जाएगा. इस राशि से बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए योग्य प्रशिक्षक की नियुक्ति की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से बेहतर प्रशिक्षण मिल सके. जिला प्रशासन का मानना है कि बेहतर कोचिंग मिलने से स्थानीय खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे.

फुटबॉल कोच को भी दिए गए विशेष निर्देश

बैठक में फुटबॉल प्रशिक्षण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने फुटबॉल प्रशिक्षक को खिलाड़ियों की क्षमता विकसित करने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान यदि संसाधनों, उपकरणों या अन्य किसी प्रकार की प्रशासनिक समस्या आती है तो उसकी सूचना सीधे जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि तत्काल समाधान किया जा सके.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में भीषण सड़क दुर्घटना, खाई में गिरी बस, 40 लोगों की मौत

12-13 जुलाई को होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के लिए आगामी 12 एवं 13 जुलाई को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता में अंडर-19 एवं उससे अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे. विजेताओं को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा.

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पूरे जिले में होगा ‘खेल सप्ताह’

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पूरे जिले में “खेल सप्ताह” मनाया जाएगा. इस दौरान अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए दौड़, हॉकी, फुटबॉल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. प्रशासन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना विकसित करना और जिले में सकारात्मक खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है.

प्रशासन का स्पष्ट संदेश-प्रतिभा को मिलेगा पूरा मंच

उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. खिलाड़ियों को केवल अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना है, बाकी आवश्यक संसाधन और सहयोग प्रशासन उपलब्ध कराएगा. बैठक में उप विकास आयुक्त रिया सिंह, प्रशिक्षु आईएएस पूर्वा अग्रवाल, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, विभिन्न खेल प्रशिक्षक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *