Koderma: उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ, जयनगर प्रक्षेत्र में क्षत्रिय युवा मोर्चा के गठन को लेकर शुक्रवार को जयनगर दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जयनगर प्रक्षेत्र के अध्यक्ष अशोक सिंह ने की, जबकि संचालन प्रक्षेत्र के सचिव सुनील सिंह ने किया. युवा मोर्चा के गठन के लिए पर्यवेक्षक के रूप में विजय सिंह उपस्थित रहे. बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी रघुनंदन सिंह सहित समाज के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया.
सर्वसम्मति से किया गया पदाधिकारियों का चयन
बैठक में सर्वसम्मति से क्षत्रिय युवा मोर्चा (जयनगर प्रक्षेत्र) के पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसमें पप्पू सिंह को अध्यक्ष, सनुज कुमार सिंह को सचिव तथा अश्विनी सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की, कि वे समाज के हित, संगठन की मजबूती और युवा वर्ग को एकजुट करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे. बैठक में सदानंद सिंह, दिनेश सिंह, विनय सिंह, विजय सिंह, केदार सिंह, राजकुमार सिंह, प्रदीप सिंह, पप्पू सिंह, नवीन कुमार सिंह, अश्विनी कुमार सिंह, सनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: गुमला: 208 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए घाघरा में हुआ वितरण कार्यक्रम


