चाईबासा : मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Chaibasa : मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत नोवामुंडी दुर्गा पूजा पंडाल परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली...

Chaibasa :  मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत नोवामुंडी दुर्गा पूजा पंडाल परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस कलश यात्रा में 400 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार नोवामुंडी में पहली बार इतनी भव्य कलश यात्रा देखने को मिली. कलश यात्रा दुर्गा पूजा पंडाल परिसर से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, बाजार चौक, ओवरब्रिज, कुमार टोली होते हुए लखन साईं के ऐतिहासिक ओड़िया छठ तालाब पहुंची. ओड़िया छठ तालाब पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई. पूजा-अर्चना के साथ कलश यात्रा का विधिवत समापन हुआ.

6 जुलाई को होगा समापन

पूजा समिति के सदस्य राजू प्रसाद ने बताया कि सोमवार को मंदिर परिसर में पंचकर्म, शाला प्रवेश, देववाचन यज्ञ, मां दुर्गा, भगवान शिव एवं हनुमान जी का महा स्नान, और सयन विधान संपन्न कराया जाएगा. इसके अलावा प्रतिदिन वेद पाठ, गुरु पूजा, सूर्य पूजा, दुर्गा सहस्त्रनाम पाठ एवं गीता पाठ का आयोजन होगा. उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन होगा और दोपहर 1 बजे से सभी श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण किया जाएगा.

 

ALSO READ : रक्षा मंत्रालय की बैठक में बनी सहमति, तीनों सेना के लिये खरीदे जायेंगे 52 हजार करोड़ के आधुनिक हथियार और रक्षा प्रणाली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *