Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड पुलिस एसोसिएशन की 6 शाखाओं में आज हो रहा है मतदान

Ranchi: झारखंड पुलिस एसोसिएशन की छह शाखाओं में आज मतदान हो रहा है. पुलिस एसोसिएशन के दो जिलों के पाकुड़ और देवघर...

Ranchi: झारखंड पुलिस एसोसिएशन की छह शाखाओं में आज मतदान हो रहा है. पुलिस एसोसिएशन के दो जिलों के पाकुड़ और देवघर जिले में मतदान हो रहे हैं. रेल शाखा के धनबाद और जमशेदपुर में मतदान हो रहा है. ट्रेनिंग सेंटर के जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट और हजारीबाग में मतदान हो रहा है. इस चुनाव दो दर्जन से अधिक प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. सुबह से ही पुलिस कर्मियों में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है.

दो दर्जन से अधिक प्रत्याशी मैदान में 

बताया रहा है कि इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है. क्योंकि मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी पुलिस कर्मियों के हित से जुड़े कई बड़े और लोक-लुभावन वादों के साथ चुनावी मैदान में हैं. प्रत्याशियों ने पुलिस वेलफेयर, आवास समस्या के समाधान, बेहतर ड्यूटी टाइमिंग और अन्य विभागीय सुविधाओं को लेकर अपने-अपने घोषणापत्र जारी किए हैं. एसोसिएशन के छह शाखाओं में हो रहे इस चुनाव पर पूरे राज्य के पुलिस महकमे की नजरें टिकी हुई हैं.
Read Also:
राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में 8 साल से तैनात हैं सैकड़ों पदाधिकारी, शहर की रोशनी देखना हुआ मुश्किल

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *