Click Here
Click Here
Click Here

रांची: जैक सचिव से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, आठवीं बोर्ड में बेहतर रिजल्ट पर हुई चर्चा

Ranchi: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज जैक के सचिव एस.डी. तिग्गा से मिला. इस दौरान संघ के पदाधिकारियों...

Ranchi: Delegation of Primary Teachers' Union met JAC Secretary, discussion took place on better results in 8th Board

Ranchi: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज जैक के सचिव एस.डी. तिग्गा से मिला. इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मानित किया. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने किया. मुलाकात के दौरान जैक सचिव ने शिक्षकों से अपील की कि वे समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराएं, ताकि आठवीं बोर्ड परीक्षा में छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकें. उन्होंने कहा कि अच्छी तैयारी से बच्चों के परीक्षा परिणाम में भी सुधार होगा. शिक्षक प्रतिनिधियों ने भी स्कूलों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मिलकर काम करने की बात कही. इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में अजय ज्ञानी, राजेश दास, भूदेव चंद्र महतो, लक्ष्मण सिंह, विजय सिंह, बद्री विशाल, राजेश कुमार, पोलूस खाखा, जूली कुमारी, प्रवीण गुप्ता, जलवार मंजू समेत कई शिक्षक मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: भाजपा की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर, आदित्य साहू बोले- ‘जनता के बीच लगातार काम करें कार्यकर्ता’

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

Ranchi: Delegation of Primary Teachers' Union met JAC Secretary, discussion took place on better results in 8th Board

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *