Ranchi: केरल के वायनाड में हुए दर्दनाक लैंडस्लाइड हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. मृतकों में झारखंड के खूंटी जिले के निवासी अनमोल डोडराय भी शामिल हैं.
रांची एयरपोर्ट पहुंचा पार्थिव शरीर, परिजनों की आंखें हुईं नम
अनमोल डोडराय का पार्थिव शरीर गुरुवार को रांची एयरपोर्ट लाया गया. शव को लेने के लिए झारखंड श्रम विभाग के आयुक्त वाल्टर कुजूर स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान मृतक के परिजन भी मौजूद रहे. पार्थिव शरीर के पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और माहौल गमगीन हो उठा.
Read Also: झारखंड पुलिस की बड़ी पहल: अनुकंपा के आधार पर 153 आश्रितों को मिली नौकरी, सिपाही समेत अन्य पदों पर हुई नियुक्ति

वायनाड में लैंडस्लाइड से मची तबाही
लगातार हो रही भारी बारिश के बीच केरल के वायनाड में भूस्खलन की घटना ने भारी तबाही मचाई है. राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं. हादसे में कई लोगों के लापता होने की आशंका के बीच बचाव अभियान लगातार जारी है.


