Ramgarh: पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और उनकी आंतरिक समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर गुरुवार को रामगढ़ पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. SP मुकेश लुनायत की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में पुलिस सभा बुलाई गई, इस सभा में जिले के तमाम वरीय अधिकारियों से लेकर चतुर्थवर्गीय कर्मियों तक ने हिस्सा लिया.
हर वर्ग के पुलिस कर्मियों की सुनी गई समस्याएं
बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के जवानों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और उनके कार्यक्षेत्र या व्यक्तिगत स्तर पर आ रही दिक्कतों को दूर करना था. पुलिस सभा के दौरान एसपी ने बेहद संवेदनशील रुख अपनाते हुए बारी-बारी से सभी वर्ग के पुलिस कर्मियों की समस्याओं और शिकायतों को सुना.

इन मुद्दों पर चर्चा हुई
– बैरकों और थानों में रहने की व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं में सुधार.
– लगातार ड्यूटी के दबाव और ससमय अवकाश मिलने में आने वाली व्यावहारिक परेशानी
– पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े मामले.
ALSO READ: TMC के 440 करोड़ रुपये फ्रीज, जेट और हेलीकॉप्टर खरीद मामले में ED की बड़ी कार्रवाई
निष्पादन के लिए संबंधित शाखाओं को कड़े निर्देश
समस्याओं को सुनने के बाद SP ने मौके पर ही मौजूद संबंधित शाखा प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को इनके त्वरित समाधान के लिए कड़े निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस कर्मियों का मनोबल ऊंचा रखना बेहद जरूरी है, ताकि वे बिना किसी तनाव के विधि-व्यवस्था और जनसेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकें. समस्याओं के निपटारे में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


