Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: विद्यालयों में आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 121 विद्यार्थियों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

Saraikela: आयुष विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को जिले के नीमडीह एवं गम्हरिया प्रखंड स्थित विद्यालयों में आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर...

Gamharia
बालिका मध्य विद्यालय, गम्हरिया में आयोजित आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर

Saraikela: आयुष विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को जिले के नीमडीह एवं गम्हरिया प्रखंड स्थित विद्यालयों में आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार औषधियों का वितरण किया गया. नीमडीह प्रखंड के मॉडल स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का संचालन आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. शांति कुमारी द्वारा किया गया. शिविर में कुल 56 विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया गया. शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक मंजू मंडल एवं विवेकानंद मंडल द्वारा योग जागरूकता सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को नियमित योग के महत्व एवं उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई. शिविर के सफल संचालन में पंकज महतो, मंजू मंडल एवं विवेकानंद मंडल का सहयोग रहा.

65 विद्यार्थियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

इसी क्रम में बालिका मध्य विद्यालय, गम्हरिया में भी आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डॉ. गौरी माझी द्वारा कुल 65 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुरूप दवाइयों का वितरण किया गया. इस अवसर पर योग प्रशिक्षक धीरज गिरी एवं पूर्णिमा गिरी ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया तथा नियमित योग अपनाने के स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में शराब पार्टी के दौरान विवाद, हिस्ट्रीशीटर गोल्डन ने अपने ही साथी को मारी गोली

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *