Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरोडीह इलाके में अवैध बालू के उठाव एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. यह कार्रवाई अंचल अधिकारी (सीओ) सारांश जैन के नेतृत्व में की गई. सीओ सारांश जैन ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) द्वारा बालू उठाव पर रोक लगाए जाने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बालू का उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम ने हीरोडीह क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया.
NGT के निर्देशों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
अभियान के दौरान अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया और उसे जब्त कर लिया गया. सीओ ने कहा कि एनजीटी के निर्देशों का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि जब्त ट्रैक्टर के संबंध में नियमानुसार अग्रिम कानूनी प्रक्रिया की जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: सरायकेला में शराब पार्टी के दौरान विवाद, हिस्ट्रीशीटर गोल्डन ने अपने ही साथी को मारी गोली


