Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर तमोलिया में गुरुवार को गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई. हिस्ट्रीशीटर अपराधी जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन ने केला गोदाम के स्वामी कान्हा बाबू पर गोली चला दी. गोली पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे युवक की जान बच गई.
पुलिस ने घायल का कराया इलाज
घटना के बाद आरोपी फरार है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को कपाली के गोपालपुर तमोलिया स्थित केला गोदाम में हिस्ट्रीशीटर जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन पहुंचा और कान्हा बाबू पर फायरिंग कर दी. गोली कान्हा बाबू के पैर में लगी और छूते हुए निकल गई. गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही कपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल कान्हा बाबू को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू
इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जाहिद अंसारी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है. पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी आरोपी हिस्ट्रीशीटर है. हमने छापेमारी शुरू कर दी है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है.पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ALSO READ: सरायकेला: पंचायत भवन, पाण्ड्रा में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 60 अभ्यर्थी हुए सफल


