Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चक्रधरपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल...

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चक्रधरपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर की गई कार्रवाई में ब्राउन शुगर की तस्करी से जुड़े एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई.

पहला मामला: पुराने बस्ती क्षेत्र में छापेमारी

8 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पुराना बस्ती स्थित एक मकान में ब्राउन शुगर की बिक्री की तैयारी की सूचना मिली. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैय्यद मुस्तफा हाशमी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अवदेश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान भागने का प्रयास कर रहे शेखर सुमन साहू एवं शुभम वर्मण को पुलिस ने पकड़ लिया. तलाशी के दौरान शेखर सुमन साहू के पास से लगभग 11.1 ग्राम (40 पुड़िया) तथा शुभम वर्मण के पास से लगभग 2 ग्राम (10 पुड़िया) ब्राउन शुगर बरामद हुई. इसके अलावा एक मोबाइल फोन एवं TVS Radeon (संख्या JH06N-4747) मोटरसाइकिल भी जब्त की गई. जांच के दौरान ब्राउन शुगर खरीदने पहुंचे ग्राहक आशीफ शेख उर्फ बंगला को भी गिरफ्तार किया गया.

दूसरा मामला: पोर्टर खोली में कार्रवाई

उसी दिन शाम में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पोर्टर खोली क्षेत्र में छापेमारी की. यहां से अभिषेक प्रामाणिक उर्फ अंडा एवं मुकेश राम रवि उर्फ बम्बा को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान अभिषेक प्रामाणिक के पास से लगभग 3.5 ग्राम (24 पुड़िया) तथा मुकेश राम रवि के पास से लगभग 0.15 ग्राम (1 पुड़िया) ब्राउन शुगर बरामद हुई. दोनों के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आपस में जुड़े हुए हैं तथा चक्रधरपुर में संगठित गिरोह के रूप में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार संचालित करते थे. पुलिस पूरे नेटवर्क की पहचान और अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच कर रही है.

गिरफ्तार आरोपी

  • शेखर सुमन साहू (पुराना बस्ती, चक्रधरपुर)
  • शुभम वर्मण (काली मंदिर रोड, चक्रधरपुर)
  • आशीफ शेख उर्फ बंगला (बंगलाटांड़, चक्रधरपुर)
  • अभिषेक प्रामाणिक उर्फ अंडा (कुर्मुराटोली, चक्रधरपुर)
  • मुकेश राम रवि उर्फ बम्बा (पोर्टरखोली, चक्रधरपुर)

बरामद सामग्री

  • ब्राउन शुगर: कुल 75 पुड़िया (लगभग 16.75 ग्राम)
  • मोटरसाइकिल: 01 (TVS Radeon)
  • मोबाइल फोन: 04

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना, डायल-112 अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9931422251 पर दें. सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *