Click Here
Click Here
Click Here

गरीब रथ या जोखिम रथ, AC कोच में सांप का खौफ

News Wave Desk: भारतीय रेलवे की प्रीमियम और वातानुकूलित बोगियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर की गारंटी माना जाता है. लेकिन पलामू...

Garib Rath or Risk Rath, fear of snakes in AC coaches

News Wave Desk: भारतीय रेलवे की प्रीमियम और वातानुकूलित बोगियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर की गारंटी माना जाता है. लेकिन पलामू में गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला यात्री को सांप काटने की खौफनाक घटना ने इन दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं. यात्रियों ने इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कोच की तकनीकी व सुरक्षा जांच की मांग की है.

यह भी पढ़ें: कार्बाइन और कारतूस के साथ धराया पीएलएफआइ उग्रवादी अरविंद उरांव साक्ष्य के अभाव में बरी

क्या है पूरा मामला?

घटना 3 जुलाई की रात की है, जब मेदिनीनगर (बैरिया) की रहने वाली रिमझिम सिंह अपने बच्चों के साथ डालटनगंज से नई दिल्ली जाने के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस के जी-12 (एसी) कोच में सवार हुईं. ट्रेन के रवाना होने के महज 15 मिनट बाद रिमझिम को पैर में असहनीय दर्द, घबराहट और तेज पसीना आने लगा. जब ऑन-बोर्ड डॉक्टर ने जांच की, तो उन्होंने शुरुआती तौर पर इसे विषैले जीव या सांप का काटना बताया, जिसके बाद बोगी में हड़कंप मच गया.

रेलवे का इमरजेंसी रिस्पॉन्स और अस्पताल में जंग

हालात बिगड़ते देख महिला को आनन-फानन में गढ़वा रोड जंक्शन पर ट्रेन से उतारा गया. परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें पहले गढ़वा सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के मुताबिक, इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन इस घटना ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

यह भी पढ़ें: मौत के साए में काम कर रहे बिजली विभाग के संविदा कर्मी, सुरक्षा किट न मिलने पर फूटा श्रमिक संघ का गुस्सा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *