Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: मारवाड़ी युवा मंच ने 40 नवजात बेटियों का किया सम्मान, माताओं को दी बेबी किट

Koderma : प्रादेशिक मारवाड़ी युवा मंच के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सृजन से सम्मान’ कार्यक्रम के तहत मारवाड़ी...

Koderma
मारवाड़ी युवा मंच ने 40 नवजात बेटियों का किया सम्मान
Koderma : प्रादेशिक मारवाड़ी युवा मंच के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'सृजन से सम्मान' कार्यक्रम के तहत मारवाड़ी युवा मंच ने होली फैमिली हॉस्पिटल में जन्मी 40 नवजात कन्याओं की माताओं को नए वस्त्र और बेबी किट देकर सम्मानित किया। इस पहल का उद्देश्य कन्या भ्रूण संरक्षण और बेटी बचाओ के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा। कार्यक्रम का आयोजन मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गोयल के सम्मान में किया गया। नौ दिवसीय कार्यक्रम के तहत अमृतधारा, पौधरोपण, गो-सेवा, नारी चेतना और खेलकूद जैसे सामाजिक आयोजन भी किए जा रहे हैं.

‘मारवाड़ी युवा मंच की यह पहल सराहनीय है’

मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की यह पहल सराहनीय है. उन्होंने कहा, “बेटियां बहुमूल्य तोहफा होती हैं और भगवान का दिया सबसे अनमोल उपहार हैं. बेटी और बेटे में कोई अंतर नहीं है. समाज को अपनी सोच बदलने की जरूरत है.” उन्होंने कहा कि आज भी कन्या भ्रूण हत्या जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं और बेटियों को बचाने के लिए समाज, प्रशासन और सरकार को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि कोडरमा में बेटियों का अनुपात अभी भी कम है, इसलिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है.

‘जिनके घर बेटी जन्म लेती है, उन्हें गर्व महसूस करना चाहिए’

मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय भवन संयोजक राज पचीसिया ने कहा कि जिनके घर बेटी जन्म लेती है, उन्हें गर्व महसूस करना चाहिए. उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण संरक्षण मंच का राष्ट्रीय कार्यक्रम है. मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने कहा कि बेटी को भी जीने का पूरा अधिकार है और सभी को बेटियों को बचाने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा, “बेटी नहीं होगी तो बहू कहां से आएगी और भाई की कलाई पर राखी कौन बांधेगा.”मंच के सचिव अतुल खेतान ने कहा, “बेटी है तो कल है, नारी है तो हर पल है.” कार्यक्रम का संचालन संजय ठोल्या ने किया.

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सिस्टर रानिटा, सिस्टर एकनिशा, संयोजक अरविंद चौधरी, उपाध्यक्ष प्रतीक संघई एवं शिवेश पचीसिया, सहसचिव विकास जैन, पूर्व अध्यक्ष रितेश दुग्गड़, अजय शर्मा, आयुष केडिया, तुषार चौधरी, रोहित संघई, अनुराग हिसारिया, अतिशय मोदी, आरवी संघई, विवान चौधरी, अनुराधा संघई, खुशबू केडिया सहित कई लोग मौजूद रहे.कार्यक्रम में ललिता कुमारी और पंकज पासवान (मरकच्चो) को दो पुत्रियों के जन्म पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया. वहीं जीवन ज्योति की बच्चियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “बेटी बढ़ेगी तभी देश बढ़ेगा” का संदेश दिया, जिसकी सभी ने सराहना की.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *