चक्रधरपुर : रथयात्रा महोत्सव को लेकर चक्रधरपुर थाना में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

Chakradharpur : आगामी 16 जुलाई से शुरू होने वाले महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने...

Chakradharpur : आगामी 16 जुलाई से शुरू होने वाले महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चक्रधरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने की. इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया.

थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने कहा

बैठक में बताया गया कि थाना क्षेत्र के पुरानीबस्ती, देवगांव, केरा, कुसुमकुंज और पंचमोड़ में रथयात्रा महोत्सव का आयोजन होगा. इनमें पुरानीबस्ती की ऐतिहासिक रथयात्रा सबसे प्रमुख है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन और रथ खींचने के लिए पहुंचते हैं. प्रशासन के अनुसार पुरानीबस्ती में 16 और 17 जुलाई को रथयात्रा तथा 24 और 25 जुलाई को घुरती (बाहुड़ा) रथयात्रा निकाली जाएगी. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी. बैठक में आयोजन समिति ने सुरक्षा, यातायात, बिजली, पेयजल और साफ-सफाई से जुड़े सुझाव दिए, जिस पर प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया. थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने कहा कि रथयात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जायेगी.

Also Read : भारतीय मूल के अनिल मेनन दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ISS के लिये हुए रवाना, आठ महीने तक रहेंगे अंतरिक्ष में

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *